तीसरे दिन भी नहीं हुई शव की पहचान, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मेरठ। माधवपुरम के नाले में मिली युवती के शव की पहचान तीसरे दिन भी नहीं हो सकी है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस को अभी तक कोई भी मदद नहीं मिल सकी है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ब्रह्मपुरी पुलिस ने पूरे जोन में युवती के फोटो वायरल कर दिए है। साथ ही गुमशुदगी भी थानों में देखी जा रही है कि युवती लापता तो नहीं है। इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस युवती की मौत का कारण आज पोस्टमार्टम होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि युवती की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आज युवती का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।