फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही हटा लो अतिक्रमण, नहीं तो चलेगा निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद ही हटा लो अतिक्रमण, नहीं तो धवस्त होंगे निर्माण
विज्ञापन

मेरठ। महानगर की सड़कों और नालों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने को कहा है। चेतावनी दी है कि अगर लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम अवैध निर्माण ध्वस्त कराएगा। रविवार को निगम के लेखपाल और प्रवर्तन दल के सदस्यों ने शहर के कई इलाकों में मुनादी कराई। प्रवर्तन दल ने न्यायालय के आदेश का हवाला भी दिया।
महानगर की सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से जाम की समस्या का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। 25 अक्तूबर को नगर निगम की ओर से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया जाना है। न्यायालय की फटकार से बचने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने से पहले व्यापारियों को विश्वास में लिया जा रहा है। बाजारों में मुनादी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम के लेखपाल कुंवरपाल, राजकुमार और प्रवर्तन दल टीम से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जितेंद्र पाल सिंह मलिक, हवलदार हरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य ने हापुड़ अड्डा चौराहा से सूरजकुंड रोड तक, भुमिया पुल से हापुड़ अड्डा चौराहा तक, पल्लवपुरम फैज एक और दो स्थित डिवाइडर रोड और पटरी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। टीम ने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार दस दिन के भीतर शहर के मुख्य मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाना है। कार्रवाई की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जानी है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें