फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बहाने होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बहाने होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र में शादी करने के बहाने होटल में ले जाकर एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने एसएसपी आफिस पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वह पहले थाना पुलिस से गुहार लगाने पहुंची थी, लेकिन उसे भगा दिया गया।
नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का परतापुर निवासी युवक अनस से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार अनस ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने शादी से पहले ऐसा करने से मना कर दिया। आरोप है कि 28 जुलाई की रात अनस शादी के बहाने किशोरी को सदर बाजार क्षेत्र के एक होटल में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यहां अनस ने शादी तो नहीं की, लेकिन उससे दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो वह उसे होटल से बाहर ले गया। बातो-बातों में वह उसे लेकर कैंट स्थित गांधी बाग के पास आया और छोड़कर भाग गया। अगले दिन वह सदर बाजार शिकायत लेकर पहुंची, मगर पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। इसके चलते शनिवार को वह एसएसपी आफिस पहुंची। एसपी क्राइम ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें