फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। एक युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दोस्ती की और फिर होटल में ले जाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसकी वीडियो भी बना ली और युवती को ब्लैक मेल करने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान युवती शुक्रवार को एसएसपी आफिस पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी युवती मेरठ में एक यूनीवर्सिटी से पढ़ाई कर रही है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात भावनपुर निवासी एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह बिजनेस करता है और उसकी एक बड़ी फर्म है। अगर वह चाहे तो उसे अपनी फर्म में नौकरी लगवा सकता है। युवती उसके झांसे में आ गई। इसके बाद वह युवती से मुलाकात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक दिन मौका पाकर वह उसे अपने साथ एक होटल में खाना खिलाने ले गया। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में युवती को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद वह उसे घर के पास छोड़कर चला गया। युवती ने बताया कि अगले ही दिन से वह युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके पास उसकी अश्लील वीडियो देख वह हैरान रह गई। पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें