फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

475 बसों से फतह होगा रक्षाबंधन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
475 बसों से फतह होगा रक्षाबंधन अभियान
विज्ञापन

मेरठ। रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार ने बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात दी है, जो शनिवार आधी रात से लेकर रविवार आधी रात तक जारी रहेगी।
रक्षाबंधन पर मुफ्त सफर के चलते बसों में भीड़ उमड़ना तय है। अभियान को फतह करने के लिए रोडवेज ने 475 बसों का बेड़ा सड़कों पर उतारने का निर्णय लिया है। स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कोरोना काल में बुरी तरह घाटे का सामना कर रहे विभाग को रक्षाबंधन से अच्छी आय होने की उम्मीद है।
इसके अलावा 100 अतिरिक्त बसों को इमरजेंसी के लिए रखा गया है। लोकल रुटों पर भीड़ के मद्देनजर बसों के 200 फेरे बढ़ाए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि किसी भी रुट पर बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

रीजन के पांचों डिपो ने किया बसों का इंतजाम
रक्षाबंधन अभियान को फतह करने के लिए रीजन के पांचों डिपो ने 475 बसों का इंतजाम किया है। इसमें मेरठ डिपो ने 107, सोहराबगेट डिपो ने 160, भैसाली डिपो ने 109, बड़ौत और गढ़ डिपो 100 बसों का इंतजाम कर रहे हैं। मेरठ से कौशांबी, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि रुटों के अतिरिक्त लखनऊ के लिए भी बसों को बढ़ाया गया है। लोकल रुटों पर पहले से चल रही बसों के फेरे यात्रियों की संख्या के अनुसार बढ़ाए जाएंगे।
सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क सफर
परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को निशुल्क सफर की सौगात दी जाएगी। यह सुविधा शनिवार आधी रात से लेकर रविवार आधी रात तक 24 घंटे के लिए होगी। इस दौरान महिलाओं को शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा। ईटीएम में इसे फीड करा दिया है। ईटीएम और मैनुअल व्यवस्था के तहत लगेज टिकट शून्य मूल्य का दिया जाएगा। इसकी जानकारी परिचालकों को दे दी गई है। परिचालक सामान्य यात्रियों और महिला यात्रियों का वेबिल अलग-अलग बनाएंगे। टिकट और वेबिल पर महिला यात्री निशुल्क टिकट की मुहर लगानी होगी। जिन बसों में टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, महिला यात्री को उसका रिफंड दिया जाएगा।
कोविड-19 प्रोटोकाल का करना होगा पालन
बसों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। इसके तहत बस की सीटिंग क्षमता अनुसार ही सवारी ले जाई जाएगी। इससे ज्यादा सवारी होने पर बस स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को मुफ्त सफर कराया जाएगा। रक्षाबंधन अभियान के लिए सभी डिपो ने पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी रुट पर यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - केके शर्मा, आरएम रोडवेज, मेरठ रीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें