फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेताओं के हाथ में आंदोलन खत्म करना : अनिल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेताओं के हाथ में आंदोलन खत्म करना : अनिल शर्मा
विज्ञापन

मेरठ। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ ही सालों में 25 से 200 बीघा जमीन के मालिक बनने वाले तथाकथित किसान नेता ही किसानों की आय बढ़ाने का तरीका बता सकते हैं। आंदोलन खत्म करना या नहीं करना भी इन्हीं के हाथ में है। भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 में पहले से कहीं अधिक सीटें हासिल करेेगी। आंदोलन में किसान नहीं बल्कि वह लोग हैं। जिनकी, कृषि कानून लागू होने से दुकाने बंद हो गई है। जल्द ही गन्ना मूल्य बढ़ाया जाएगा।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा के आवास पर शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार रोज बढ़ रहा है। किसान आंदोलन पर कहा कि आंदोलन खत्म करना या नहीं करना तथाकथित किसान नेताओं के हाथ में है। किसान नेता कहते हैं कि सरकार किसानों की आय नहीं बढ़ा रही। परंतु, इन तथाकथित किसान नेताओं से बेहतर आय बढ़ाने का तरीका कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार लगातार किसान हित में कार्य कर रही है। कृषि कानून से किसानों को फायदा है। परंतु कुछ लोग अपने फायदे के लिए किसानों को बहकाने का कार्य कर रहे हैं। सरकार शहरों को प्रदूषित होने से बचा रही है। कई कड़े नियम लागू किए गए हैं। प्रदूषण की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, भाजपा महामंत्री अंकुर मुखिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, आशीष प्रताप सिंह, भंवर सिंह, देवेंद्र गुर्जर, विक्की शर्मा, शरद मुदगल, रविंद्र चौधरी और मोंटी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें