फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी

Wed, 15 Sep 2021 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाकियू नेता राकेश टिकैत बुधवार दोपहर शिवलोकपुरी निवासी शहीद मेजर मयंक विश्नोई के घर पहुंचे। यहां से लौटते वक्त उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए हुए कहा कि भाजपा देश को बांटने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शहीद मेजर मयंक विश्नोई के घर पहुंचे यहां से लौटते वक्त गोल्डन सर्किल स्थित कुटिया पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह वोट की खातिर देश को बांटने का काम करती है उसी तरह किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए उसे भी जाति में बांटने का काम कर रही है, लेकिन किसान भाजपा के इस खेल को जान चुका है। अब वह वही करेगा जो संयुक्त किसान मोर्चा का फैसला होगा।  
विज्ञापन


टिकैत ने बताया कि वह आज शहीद मयंक बिश्नोई के परिजनों से मिलने आए थे। आंदोलन को 10 महीने होने के बाद भी सरकार द्वारा बातचीत नहीं करने के सवाल पर कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए कि वह लोकतंत्र में बातचीत का दरवाजा बंद किए हुए हैं। अभी तक के इतिहास में कभी किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया।



गन्ना मूल्य के सवाल पर टिकैत ने कहा कि सरकार में आने से पहले भाजपा नेता 450 रुपए प्रति कुंतल की मांग करते थे, 5 साल में महंगाई भी बढ़ी है ये 450 ही करदे तो गनीमत है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए बोले कि सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को सरकारी संपत्तियों को बेचने में लगी है, बेरोजगारी चरम पर है किसान बर्बाद है,  लेकिन सरकार कोई समाधान नहीं कर रही है। किसानों और नौजवानों ने अब सरकार को वोट की चोट देने की ठान ली है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  राकेश टिकैत का तंज: भाजपा के चचाजान हैं ओवैसी, इन पर नहीं होता कभी कोई केस

विज्ञापन

भाजपा के भी ग्रुप से आया चचाजान: राकेश टिकैत
प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अब्बाजान, चाचाजान के बाद ताऊ की एंट्री होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के बी ग्रुप के चाचा यूपी में आंध्र प्रदेश से आ गए हैं। अब ताऊ जी आएंगे। ए टीम भाजपा तो बी टीम एआईएमएएम पार्टी है।
 
यह भी पढ़ें:  राकेश टिकैत का तंज: भाजपा के चचाजान हैं ओवैसी, इन पर नहीं होता कभी कोई केस

राकेश टिकैत ने कहा हर हर महादेव और अल्लाहहू अकबर किसानों के नारे हैं। भाजपा हमे न बताए कि किसानों को कौन से नारे लगाने चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा तो तोड़फोड़ की राजनीति करती है। राम का नाम भी बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

राकेश टिकैत ने कहा कि हम राम के वंशज हैं, हम रघुवंशी हैं। किसान जब घर से अपने बैल लेकर निकलता है तो कहता है कि ले राम का नाम। वह लोग हमें बता रहे हैं की जय श्री राम का नारा लगाओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें