फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : शहीद मेजर मयंक के घर पहुंचे राकेश टिकैत, हर परिस्थिति में परिवार का साथ देने का किया वादा

Wed, 15 Sep 2021 02:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कंकरखेड़ा निवासी शहीद मेजर मयंक के आवास पर पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी हालचाल जाना।  
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू नेता राकेश टिकैत बुधवार दोपहर शिवलोकपुरी निवासी शहीद मेजर मयंक विश्नोई के घर पहुंचे। शोपियां में मेजर मयंक ने आतंकवादियों का सामना करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने परिवार को दाढ़स बंधाया और हर परिस्थिति में साथ देने की बात कही। वहीं शहीद के घर से लौटते वक्त पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीति में अब्बाजान और चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति करती है। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शहीद मेजर मयंक के आवास पर पहुंचे। यहां शहीद मेजर मयंक के पिता बिरेंद्र विश्नोई और पत्नी स्वाति विश्नोई बुधवार को अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे।
 

यह भी पढ़ें: मेरठ : कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशी चयन प्रक्रिया, 11 हजार का देना होगा ड्राफ्ट, 25 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन

विज्ञापन


शहीद के घर पर माता मधु बिश्नोई और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। राकेश टिकैत ने परिवार को सांत्वना दी साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी हालचाल जाना। उन्होंने माता मधु बिश्नोई का मनोबल बढ़ाते हुए हर परिस्थिति में परिवार का साथ देने का आश्वासन दिया।

शहीद मेजर मयंक विश्नोई के घर से लौटते वक्त पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में अब्बाजान के बाद चचाजान की एंट्री हो गई है अब 'ताऊ' की एंट्री होगी। कहा कि भाजपा हमे न बताए कि किसानों को कौन से नारे लगाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तो तोड़फोड़ की राजनीति करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें