रजनीश कुमार अक्तूबर-2020 में ही चार दशक की सर्विस के बाद भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके एक सप्ताह के भीतर ही उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
एक सप्ताह में दूसरी बार भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार के नाम एक ओर उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार ने आर्थिक मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। यह सरकार में कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा होगा। उन्हें यह जिम्मेदारी दो वर्ष तक के लिए दी गई है।
विज्ञापन
मेरठ निवासी रजनीश कुमार के भांजे राकेश मित्तल ने बताया कि लगातार उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद कई प्रमुख जिम्मेदारी मिल रही हैं।
हाल ही में उन्हें विश्व के दिग्गजबैंक एचएचबीसी ने एशिया इकाई के लिए स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था। रजनीश कुमार अक्तूबर-2020 में ही चार दशक की सर्विस के बाद भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए।
मूलरूप से शहर के शीशमहल निवासी रजनीश अब परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहे हैं। डीएन डिग्री कॉलेज से उन्होंने बीएससी और मेरठ कॉलेज से एमएससी की डिग्री ली थी।
विज्ञापन
रजनीश कुमार का कहना है कि एसबीआई से रिटायरमेंट के बाद यह एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार का कार्यभार संभालने के बाद भी निजी संगठनों से जुड़ी उनकी सभी भूमिकाओं में बेहतर सहयोग करेंगे और सभी पदों पर बने रहेंगे।