फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: राजेंद्र अग्रवाल बोले- मोदी की बेदाग छवि, विकास के विजन से जीतेंगे 400 से ज्यादा सीटें

Tue, 16 Apr 2024 06:41 PM IST
कपिल kapil संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ

सार

Mission 2024 : मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद रहे राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मोदी की छवि बेदाग है। उन्होंने कहा कि विकास के विजन से 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन
राजेंद्र अग्रवाल से खास बातचीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है। मोदी ने देश की राजनीति के चरित्र और सत्ता अधिष्ठान को बदल डाला। पहले नेता वादा करके चले जाते थे, घोषणा पत्र में क्या घोषणा हुई इस पर ध्यान नहीं होता था ना ही जमीनी रूप से इन पर अमल होता था। प्रधानमंत्री ने जो कहा उसे अक्षरश: योजना बनाकर पूरा किया। उनकी बेदाग छवि और विकास के भजन से भाजपा 400 के पार होगी। यह बातें मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद रहे राजेंद्र अग्रवाल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी ने सरकार को गरीब, गांव, किसान, मजदूर, वंचितों के लिए समर्पित बताते हुए योजनाएं बनाईं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया, इससे पहले वोट बैंक की राजनीति के आधार पर चुनाव होते थे। बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए योजना बनाकर काम किया, जिसका असर रहा कि भाजपा की अन्य वोटर तक पहुंच बढ़ी। 2014 के बाद से लगातार भाजपा के वोटर बढ़ रहे हैं। विकास के विजन को लेकर भाजपा चुनाव मैदान में है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव के शुरुआती दो चरण में भाजपा की बोहनी तक न होने के बयान पर उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे, कहने में क्या होता है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीट हारी थी, उस चुनाव की भरपाई करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा सभी 80 सीट के साथ इस बार 400 के पार पहुंचेगी।

सांसद ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती। हिंदुत्व को हमने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तौर पर माना है जो वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिन: और प्रेम पूर्वक साथ रहने के ऋषि मुनियों के संदेश को आत्मसात करती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी हिंदू को जीवन शैली बताया है। सांप्रदायिक रूप से एक दूसरे को बांटने का काम तो विपक्ष कर रहा है।

यह भी पढ़ें: कैराना लोकसभा सीट: कास्ट फैक्टर और त्रिकोणीय मुकाबला, मुस्लिम-गुर्जर और ठाकुर वोट पाने की कोशिश
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेरठ का भविष्य अच्छा है। विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है, इसलिए भाजपा के प्रत्याशी को बाहरी बता रहे हैं। जबकि अरुण गोयल मेरठ मैं ही पैदा हुए, यहीं पढ़ाई लिखाई की और काम के लिए वह मुंबई गए। सांसद ने कहा कि लगातार उनके चुनाव प्रचार में साथ हूं, उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक है। सेलिब्रिटी होने के कारण उनकी थोड़ी मर्यादाएं जरूर हैं। जनसंपर्क के दौरान भारी संख्या में महिलाएं उनके दर्शन कर आस्था के साथ आरती भी कर रही है। सांसद ने बताया कि अरुण गोविल कहते हैं कि वह जनता की सेवा के लिए मेरठ में ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: राजपूत समाज की महापंचायत का आयोजन, भाजपा का बहिष्कार, बोले- जो BJP को हराएगा उसे जाएगा हमारा वोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें