सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे एक समाज का अपमान करार देते हुए उनके खिलाफ पोस्ट व भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। विरोध को देखते हुए अनामिका ने अपनी पोस्ट हटा दी और दूसरी पोस्ट करते हुए समाज के लोगों से माफी भी मांग ली, लेकिन विरोध का सिलसिला जारी रहा। कई लोगों ने उनके पति कवि साैरभ जैन सुमन के मोबाइल पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आकाश राठौर (अक्की) और दिलीप साहू नाम की आईडी से समाज के लोगों को भड़काने के उद्देश्य से उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
अभद्र भाषा और अश्लील टिप्पणी कर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। कई पोस्ट में उनके कार्यक्रम का बहिष्कार करने, उनके व्यवसाय और प्रस्तुतियों को तबाह करने की धमकी दी गई है। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है।