फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के लिए राजभवन ने मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति के लिए राजभवन ने मांगे आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू के नए कुलपति की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली बार सीसीएसयू में कुलपति के लिए खुले आवेदन मांगे गए हैं। इससे पहले प्रदेश में अन्य विवि में भी विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगे गए। योग्य प्रो. तीन सितंबर तक राजभवन को ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।
सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है। ऐसे में राजभवन ने नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन मांगे जाने का नियम तो पहले से है लेकिन अब तक सीसीएसयू में कोई भी कुलपति खुले आवेदन से नियुक्त नहीं हुए थे। राज्यपाल-कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने इस व्यवस्था को शुरू कर दिया है। राजभवन की तरफ से बृहस्पतिवार को विज्ञापन के जरिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वाले प्रो. की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन को विख्यात शिक्षाविद् होने के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव भी होना चाहिए। आवेदक में उच्च कोटि की क्षमता, सत्यनिष्ठा और नैतिकता होनी चाहिए। कुलपति पद के लिए इच्छुक आवेदक को कम से कम 10 वर्ष प्रोफेसर का अनुभव जरूरी है। कोई भी योग्यता प्राप्त करने वाले शिक्षक तीन सितंबर तक www.upgovernor.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

चार बार कुलपति बनकर बनाया रिकॉर्ड
सीसीएसयू के कुलपति पद पर प्रो. एनके तनेजा ने चार बार कुलपति बनकर रिकॉर्ड बनाया है। प्रो. तनेजा सर्वप्रथम 19 सितंबर से 12 अक्तूबर 2010 तक लगभग एक माह कार्यवाहक कुलपति रहे। इसके बाद पांच नवंबर 2010 से 26 मई 2011 तक कुलपति रहे। चार अगस्त 2015 को उनको कुलपति नियुक्त किया गया। यह कार्यकाल उनका 2018 तक रहा। इसके बाद फिर से उनको कुलपति नियुक्त किया गया। यह कार्यकाल 28 नवंबर 2021 तक का है।
कई प्रोफेसर कुलपति पद की दौड़ में
कुलपति पद के लिए आवेदक को 10 वर्ष प्रोफेसर का अनुभव होना चाहिए। ऐसे में सीसीएसयू कैंपस में भी आठ से ज्यादा प्रोफेसर आवेदन कर सकते हैं। इनके पास एकेडमिक और प्रशासनिक अनुभव भी है।
विज्ञापन

सहारनपुर विवि के लिए अभी कोई सुगबुगाहट नहीं
सहारनपुर विवि में इस सत्र से भी एडमिशन सीसीएसयू द्वारा ही होंगे। वहां पर नियुक्ति आदि का कार्य कुलपति की नियुक्ति के बाद ही होगा। रजिस्ट्रार का चार्ज तो सीसीएसयू के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा के पास है लेकिन कुलपति के नाम की अभी कोई सुगबुगाहट नहीं है। दरअसल, सहारनपुर विवि में पहले कुलपति की नियुक्ति होनी है, ऐसे में यहां पर नियुक्ति प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें