फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज में छापा, भारी मात्रा में इंजन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतीगंज में छापा, बड़ी मात्रा में इंजन और पुर्जे जब्त
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने रविवार को एक मकान में बाइक काटने की सूचना पर सोतीगंज में छापा मारा। पुलिस ने वाशिंग मशीन, अलमारी और बक्सों के अंदर रखे गए बाइकों के इंजन और अन्य पुर्जे जब्त किए हैं। पुलिस अब यह पड़ताल कर रही है कि यह इंजन और पुर्जें चोरी के हैं या नहीं।
सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह अतिक्रमण की शिकायत पर पुलिस सोतीगंज पहुंची थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मस्जिद के सामने एक मकान में चोरी की बाइक काटी जा रही है। इस मकान को हवेली के नाम से जाना जाता है। इसके चलते पुलिस ने मकान पर छापा मारा। यहां हर कमरे की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

इसी दौरान एक कमरे से काफी मात्रा में बाइक के इंजन बरामद हुए। इसके साथ ही वाशिंग मशीन, अलमारी और बक्सों के अंदर से बड़ी मात्रा में बाइक हैंडल, वायर और अन्य पुर्जे मिले। वाशिंग मशीन से बाइक की नई टंकी भी मिली है। पुलिस इन्हें जब्त कर थाने ले आई। मकान में अफजाल, फैजान, जुनैद, जुबैर और राशिद के परिवार रहते हैं। अफजाल और फैजान के कमरों से यह सामान मिला है।
--
कबाड़ का सामान बताता रहा परिवार
कार्रवाई के दौरान परिवार की महिलाओं ने कुछ समय के लिए विरोध किया। उनका कहना था कि यह कबाड़ का सामान है, लेकिन पुलिस छानबीन में जुटी रही।
--
दुकानों के शटर बंद कर भागे कई कबाड़ी
- सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई के समय कई कबाड़ी दुकानों के शटर बंद कर भाग गए तो कुछ सड़क के दूसरी ओर खड़े होकर देखते रहे। कुछ कबाड़ियों ने सभी पुर्जों से जुड़े कागज होने की बात भी कही, लेकिन पुलिस ने थाने आकर कागज दिखाने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन

--
बाइक काटे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है। घर के अंदर से भारी मात्रा में बाइक इंजन व अन्य पार्ट्स बरामद हुए हैं। जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सूरज राय, एसएसपी कैंट
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें