फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैफे में छापा पड़ते ही मच गई भगदड़, आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा, स्कूल ड्रेस में कई युवतियां भी मिलीं

Thu, 02 Nov 2023 02:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Raid in Cafe : कैफे में छापा पड़ते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में मिला, जबकि कई युवतियां स्कूल की ड्रेस में मिलीं।
विज्ञापन
मेरठ में कैफे में छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिवपुरी में ट्री हाउस कैफे के नाम से चल रहे रेस्टोरेंट पर छापामारी की गई। पार्षद उत्तम सैनी समेत इलाके के लोगों ने कैफे में छापा मारा। इस दौरान मौके से आपत्तिजनक हालत में एक जोड़ा मिला। इनके अलावा कई युवक और स्कूल की युवतियां भी मिलीं।  

विज्ञापन


बताया गया कि कई युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, रेस्टोरेंट के अंदर से शराब की बोतलें, एनर्जी ड्रिंक, सिगरेट आदि मिले हैं। इनके अलावा कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। 

उधर, सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने युवक और युवतियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही कैफे के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। हालांकि अभी तक कैफे को सील करने की कार्रवाई नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
विज्ञापन

बताया गया कि मालिक ने कैफे के नाम पर भी झोल किया हुआ था। बाहर ट्री हाउस कैफे लिखा है और अंदर फीस्ट हाउस कैफे से रेस्टोरेंट चलाया हुआ है। इससे पहले 18 जनवरी को भी इसी कैफे में छापा पड़ा था। पार्षद उत्तम सैनी ने कैफे के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: अफसरों के उड़े होश: सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश, देखकर कांप उठे ग्रामीण, न हो सकी शिनाख्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें