फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म के प्रयास के तीन बड़े मामले, छात्रा तो कहीं भाभी की आबरू लूटने की कोशिश, दहशत में तीनों पीड़िता

Thu, 02 Nov 2023 11:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime News : मेरठ में दुष्कर्म के प्रयास के तीन बड़े मामले सामने आए हैं। कहीं छात्रा तो कहीं भाभी और महिला की आबरू लूटने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ जनपद में दुष्कर्म के प्रयास के तीन मामले सामने आए हैं। जहां देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो वहीं खेत से लौट रही महिला की आबरू लूटने की कोशिश की गई। इसके अलावा कक्षा आठ की छात्रा के पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में गांव के रहने वाले दो दबंगों ने खेत से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जान बचाकर घर पहुंची महिला ने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने विरोध जताने पहुंचे महिला के चाचा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों के साथ समझौते का दबाव बना रही है।

बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। मंगलवार दोपहर वह अपने खेत से लौट रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द भी कहे। वह किसी तरह बचकर वहां से भाग गई। घर जाकर मामले की जानकारी महिला ने परिवार को दी। इसके बाद पीड़िता का चाचा आरोपियों के घर पर शिकायत लेकर पहुंचा। दबंगों ने पीड़िता के चाचा को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 

वहीं, पूरे प्रकरण थाना पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर पीड़ितों पर ही समझौते का दबाव बनाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इंचौली पुलिस को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में कक्षा आठ की 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का भी प्रयास किया। चीख पुकार मचने पर आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की।

पीड़िता ने बताया कि काफी दिनों से पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक उससे छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कर परेशान करता है। मंगलवार रात वह मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में पढ़ाई कर रही थी तभी आरोपी मकान की छत कूदकर कमरे में घुस गया और अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने आरोपी तेजाब फेंकने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में पीड़िता ने परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने की मारपीट
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब विवाहिता ने पति को देवर की करतूत के बारे में बताया तो उसने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट की। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके वाले पहुंच गए और पुलिस बुला ली। पुलिस ने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता ने परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई
विज्ञापन

श्यामनगर की रहने वाली विवाहिता की शादी 5 वर्ष पूर्व गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई थी। विवाहिता का कहना है कि पति काम के सिलसिले में मेरठ से बाहर चला जाता है। इसी का फायदा उठाकर देवर 15 दिन पहले उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता ने पति के आने पर सारी बात बताई तो उसने परिवार वालों के साथ मिलकर उससे मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके वाले ससुराल पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विवाहिता को जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें