फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी करेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, हुआ प्रजेंटेशन

Wed, 24 Nov 2021 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड और दिल्ली रोड क्षेत्र में निजी कंपनी उठवाएगी कूड़ा
विज्ञापन

मेरठ। महानगर में सूरजकुंड और दिल्ली रोड डिपो क्षेत्र के घरों से कूड़ा उठाने का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। इसके लिए मंगलवार को तीन कंपनियों ने नगर निगम स्थित नगरायुक्त कार्यालय में प्रस्तुतीकरण दिया। कंपनियों के रिकार्ड और उनकी ओर से तकनीकी स्तर पर किए गए दावों के अनुरूप एक कंपनी का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही 250 कूड़ा गाड़ियों और वाहन डिपो के लिए जगह देने के प्रस्ताव रखे गए।
शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम तीन साल से नगर निगम अपने संसाधनों से कर रहा है। इस व्यवस्था पर निगम खजाने से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहे हैं, मगर सभी घरों तक कूड़ा गाड़ी भी नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके चलते निजी कंपनियों को इस काम के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया के लिए ओम स्वच्छता कारपोरेशन, बीबीजी इंडिया और चेन्नई एमएस डब्ल्यू प्रा. लिमिटेड ने प्रस्तुतीकरण दिया। मंगलवार को तीनों ही कंपनियों के प्रतिनिधि नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगरायुक्त मनीष बंसल, अपर नगरायुक्त ममता मालवीय, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, वाहन डिपो प्रभारी के सामने प्रस्तुतीकरण किया। इन कंपनियों से तीन दिन में पूरा रिकार्ड मांगा गया है। नगरायुक्त का कहना है कि सोमवार तक कंपनियों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके आधार पर अनुबंध होगा।
--
निगम की पुरानी कूड़ा गाड़ियों को लेने से किया इनकार
नगर निगम के पास 150 कूड़ा गाड़ी हैं। इनमें 100 कूड़ा गाड़ी तीन साल पुरानी हैं। इन पुरानी गाड़ियों को कंपनी ने लेने से मना कर दिया है। इसलिए कंकरखेड़ा वाहन डिपो क्षेत्र में निगम ही इन गाड़ियों का प्रयोग करेगा। वहीं, 250 कूड़ा गाड़ी देने और वाहन डिपो के लिए दो स्थानों पर जगह देने का प्रस्ताव रखा गया है। निगम प्रशासन ने हापुड़ रोड स्थित पुराना कमेला परिसर और दिल्ली रोड पर सरस्वती लोक कालोनी के निकट वाहन डिपो को स्थान देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

--
10 वार्डों से कंपनी करेगी शुरूआत
- चयनित कंपनी शहर के 10 वार्डों से कूड़ा संग्रहण की शुरूआत करेगी। दस घरों का एक कलस्टर बनाया जाएगा। इसकी जीओ टैगिंग होगी ताकि पता चल सके कि हर घर से कूड़ा उठ रहा है या नहीं। कंपनियों ने 10 माह के अंदर शहर में हर घर से कूड़ा संग्रह व्यवस्था लागू करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें