फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर विधानसभा चुनाव में अहम हिस्सेदारी निभाएंगे पंजाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर विधानसभा चुनाव में अहम हिस्सेदारी निभाएंगे पंजाबी
विज्ञापन

मेरठ। शहर में 1.5 लाख पंजाबी मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लामबंद हो गए हैं। दस सक्रिय पंजाबी संगठनों को एक साथ जोड़कर संयुक्त पंजाबी संघ का गठन किया गया है। गढ़ रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी समाज ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से सीधे तौर पर टिकट की मांग की है।
मुख्य वक्ता सुरेश छाबड़ा ने मेरठ के सभी दस पंजाबी संगठनों को एक छतरी के नीचे लाकर संयुक्त पंजाबी संघ के गठन ध्वनि मत किया गया। नए संघ को गति देने के लिए 14 सदस्यीय संयोजन समिति में सुरेश सज्जनहार, केएल आनंद, सुरेश छाबड़ा, मनमोहन सिंह आहूजा, राज कोहली, राजकुमार तनेजा, सरदार राजेंद्र सिंह, विपिन सोढ़ी, तरुण चौपड़ा, सरदार बलबीत सिंह, भूपेंद्र चौधरी, तिलक नारंग, अमित चांदना, सुशील बस्सी और मनोज बाटला का चयन किया गया। अध्यक्षता सुरेश सज्जनहाल और संचालन रवि वोहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश छाबड़ा ने बताया कि पंजाबी समाज की महानगर में 1.5 लाख मत हैं। आने वाले विधान सभा चुनाव में मेरठ महानगर से पंजाबी समुदाय के लिए विधानसभा में भाजपा से हिस्सेदारी की मांग की गई है। जगमोहन सब लोक ने सभी संगठनों को एकजुट होकर नए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की अपील की। कंवलजीत सिंह ने कहा कि मोहल्लावार कमेटी बनाकर पंजाबियों को एकजुट किया जा रहा है। मनोज बाटला ने अपील की कि सामाजिक कार्यक्रमों में सभी संगठनों की हिस्सेदारी दिखनी चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिख संगत के महानगर अध्यक्ष दलजीत सिंह, पवन सौंधी, विकास गिरधर, सरदार राजेंद्र सिंह, राजीव दीपवान, धर्मवीर नारंग, उज्ज्वल अरोड़ा, राजीव दीवान, पंकज जोली, विक्की तनेजा, नवीन अरोड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें