फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चावल जब करने पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम का घिराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी चावल जब्त करने पहुंची टीम को घेरा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में सरकारी चावल जब्त करने पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम को लोगों ने घेर लिया। बाद में पुलिस ने लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा और सरकारी चावल कब्जे में लिया।
जाकिर कॉलोनी निवासी इलियास के मकान को किराए पर लेकर लिसाड़ी गेट निवासी शाहफरोज और अनस ने सरकारी चावल का गोदाम बनाया हुआ था। चार दिन पूर्व ब्रह्मपुरी पुलिस ने सरकारी दुकान से चावल खरीद कर ला रहे युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने चावल शाहफरोज और अनस का बताया। युवक ने चावल खरीदकर जाकिर कॉलोनी स्थित इलियास के मकान में इकट्ठा होने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने आपूर्ति विभाग की टीम को साथ लेकर इलियास के मकान पर दबिश की। यहां टीम को काफी मात्रा में सरकारी चावल मिला तो आपूर्ति विभाग और पुलिसकर्मियों ने चावल के गोदाम को सील कर दिया था। सोमवार को आपूर्ति विभाग की टीम जाकिर कॉलोनी स्थित गोदाम पर चावल को कब्जे में लेने के लिए पहुंची। तो आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर टीम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस बुलाकर लोगों को भगाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी प्रहलाद सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी चावल के साथ एक युवक को पकड़ कर सौंपा था। अब टीम ने जाकिर कॉलोनी स्थित गोदाम से 16 क्विंटल चावल जब्त कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें