डाबका में कुर्बानी को लेकर हंगामा, पुलिस ने मामला शांत कराया
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव में ईद उल अजहा पर कुर्बानी करने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति उत्पन हो गई। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया।
गांव डाबका में ईद उल अजहा के पर्व पर कई वर्षों से कुर्बानी नहीं की जाती है, लेकिन बुधवार को गांव के ही हैदर, शाहिद और रहमत ने कुर्बानी की। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
गांव के किरणपाल और सुशील ने बताया कि गांव में पहले से ही कुर्बानी नहीं की जाती है। ऐसे में कुछ लोगों ने गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। तीनों में एक होमगार्ड का बेटा बताया गया है, जो अक्सर धमकी भी देता रहा है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
चेतावनी दी गई कि जो भी कानून तोड़ने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके पर मिले पशुओं के अवशेष को जमीन में दबा दिया। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।