फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के बाद पायलट पत्नी को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचे प्रो. कबड्डी स्टार राहुल चौधरी

Fri, 11 Dec 2020 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
rahul chaudhary - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी प्रो. कबड्डी स्टार राहुल चौधरी विवाह के बाद शुक्रवार को  अपनी पत्नी को पहली बार हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव लेकर पहुंचे। यहां उनके दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों ने उनका भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन


प्रो. कबड्डी स्टार राहुल चौधरी अपनी पायलट पत्नी हेताली के साथ हेलीकॉप्टर से अपने गांव आए। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे हेलीकॉप्टर ने राहुल के पैतृक गांव जलालपुर छोइया में लैंड किया। 

इस दौरान राहुल के परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ पुष्प वर्षा कर और बुके देकर भव्य स्वागत किया।  कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर वापस चला गया।  इसके बाद राहुल के घर पर दुल्हन के आगमन पर रस्में शुरू हुई।
विज्ञापन


मूल रूप से जनपद बिजनौर के ग्राम जलालपुर छोइया निवासी रामपाल सिंह के मंझले सुपुत्र राहुल चौधरी प्रो. कबड्डी स्टार हैं। अभी हाल ही में आठ दिसंबर को अहमदाबाद में हेताली से राहुल चौधरी का विवाह हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें