फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी से क्यों नहीं पूछते कब करेंगे शादी, अर्चना गौतम मामले पर साधा निशाना

Tue, 18 Jan 2022 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम का विरोध हुआ तो प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से भी पूछ लो शादी कब करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम को प्रत्याशी बनाए जाने का खूब विरोध हुआ। हिंदू महासभा ने खुलकर अर्चना गौतम का विरोध किया। इसी का पलटवार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी से भी पूछ लो शादी कब करेंगे।
विज्ञापन


अर्चना गौतम पर उठ रहे सवालों पर प्रियंका का तीखा जवाब
महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम पर उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह एक महिला है इसलिए उन्हें कमजोर करने की तैयारी चल रही है। अगर कोई पुरुष होता तो इस तरह के प्रश्न नहीं करता। हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो और वीडियो को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इससे विपक्षी दलों को भी एक मुद्दा मिल गया था। ट्विटर पर उनके कई फोटो वायरल किए गए। उन्हें बिकिनी गर्ल कहकर कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए गए। 

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, बंद पड़े ईंट भठ्ठे पर चल रही थी फैक्टरी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि अर्चना गौतम ने बहुत संघर्ष करके अपना जीवन बनाया है। वह खड़े होकर यहां तक पहुंची है। वहीं, जिस तरह से उन पर कीचड़ उछाला जा रहा है ये गलत है। उनसे पूछा जा रहा है कब बिकिनी पहनी, कब शादी करेंगी। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनसे भी पूछिए कि किससे शादी करेंगे या नहीं करेंगे, क्या पहनते हैं। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनसे प्रश्न पूछे जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: सपा-रालोद गठबंधन ने मेरठ दक्षिण सीट से आदिल चौधरी को बनाया प्रत्याशी, अभी सिवालखास पर फंसा है पेंच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें