बुखार से बंदी की मौत
मेरठ। हत्या के आरोप में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद बंदी की बुखार के कारण मौत हो गई। करीब पंद्रह दिन से बंदी बीमार चल रहा था। जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्द कर दिया।
जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया किलिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कालोनी निवासी हसीन (30) हत्या के मामले में वर्ष 2018 से जिला कारागार में बंद था। सात सितंबर को तेज बुखार की शिकायत के बाद हसीन को पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब सात दिन तक उपचार चला, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। 15 सितंबर को हसीन को लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया, तभी से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह अचानक हसीन की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बंदी काफी समय से बीमार चल रहा था। उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी।