उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला मंगलवार को मेरठ मेडिकल कॉलिज में मरीजों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि लगभग एक महीने से सुनील भराला कोरोना पॉजिटिव थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
मेडिकल कॉलेज ने ही संभाल रखा है कोरोना का प्रहार
सिक्के के दो पहलू होते हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के भी हैं। एक तरफ यहां मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है। बहुत बार बेड मिलता भी नहीं। इलाज में भी कोताही होती है। दूसरी तरफ, यह भी सच्चाई है कि सब जगह कोशिश करने के बाद भी जब कहीं बेड नहीं मिलता तो एक मात्र सहारा मेडिकल कॉलेज ही नजर आता है। मेरठ ही नहीं, आसपास के जिलों के भी मरीज यहीं इलाज करा रहे हैं।
सोमवार शाम तक मेडिकल में कोविड के 344 मरीज भर्ती थे। पिछले चार दिन में यहां से 152 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। चार दिन में 157 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इस दौरान 364 फोन कॉल्स रिसीव की हैं। मेरठ के 206 और आसपास के जिलों के 138 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर और मुजफ्फरनगर आदि जिलों के हैं।
ये भी पढ़ें
. यूपी: अफसरों के दावों की खुल रही पोल, अस्पतालों में खाली नहीं हैं बेड, तड़प रहे मरीज, तस्वीरें
. यूपी: जिला पंचायत सदस्य की खुलेआम गुंडागर्दी, बढ़ी खून-खराबे की आशंका, सबूत हैं ये तस्वीरें