फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा ने हाईवे पर दिया धरना, पुलिस से नोकझोंक, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसपा ने हाईवे पर दिया धरना, पुलिस से नोकझोंक, पुतला फूंका
विज्ञापन

मेरठ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में केंद्र सरकार के राज्यमंत्री का पुतला फूंका। हाईवे से उठाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। वहां से उठने के बाद कार्यकर्ता चौकी पर धरना देकर बैठ गए।
दोपहर एक बजे प्रदेश सचिव शशि पिंटू राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मोदीपुरम चेक पोस्ट पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे और केंद्रीय राज्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हाईवे पर ही बैठ गए। करीब 15 मिनट तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस मीटर दूरी पर स्थित चौकी के इंचार्ज सूर्यदीप सिंह पहुंचे और कार्यकर्ताओं से उठने को कहा। नहीं माने तो हाथ पकड़कर उठाने लगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दी। यहां से कार्यकर्ता उठे और मोदीपुरम चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। शशि पिंटू राणा ने कहा कि योगी सरकार में तानाशाही चल रही है, किसानों पर जुल्म हो रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर पल्लवपुरम को ज्ञापन दिया। इस दौरान राजू कुमार, दीपू तोमर, विशाल पंडित, रिजवान, खान, आमिर राणा, उज्ज्वल, अनी, विनीत, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें