फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ौली क्षेत्र की एक दर्जन कालोनियों को चार घंटे तक नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ौली क्षेत्र की कई कालोनियों में चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती बिजलीघर की विद्युतलाइन ठीक करने और पेड़ों की छंटाई के लिए बुधवार को लिए गए खड़ौली बिजलीघर के शटडाउन के चलते क्षेत्र की कई कालोनियों में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी दो घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
बाईपास स्थित सुभारती बिजलीघर की खराब केबल लाइन को ठीक करने के लिए बुधवार को 33 केवी खड़ौली बिजलीघर का सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक के लिए शटडाउन लिया गया। इसके चलते बिजलीघर से जुड़ी नंद विहार, गोल्ड कॉस्ट, सूर्या सिटी, मेलफोर्ड सिटी, विकास गार्डन, श्रीराम विहार, रामा गार्डन, लखवाया रसूलपुर, खड़ौली, संत नगर, जवाहर नगर, गगन विहार, तेज विहार, गगन एन्क्लेव, शांति कुंज, गोकुल विहार, बन्नू मियां, शिवराम पुरम, सरस्वती विहार एवं दिलावर पैलेस सहित अन्य जगहों पर आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने बताया कि खराब केबल बदलने के लिए शटडाउन लिया गया था। इसके चलते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। निर्धारित शटडाउन में काम पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन रहेगा। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें