अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
संबद्ध के बावजूद जिला अस्पताल में नहीं जाते चिकित्सक
सीएमओ ऑफिस के डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा का संबद्ध जिला अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ के तौर पर किया गया था, चिकित्सक का संबद्ध तीन दिन जिला अस्पताल और तीन दिन सीएमओ ऑफिस के लिए था, लेकिन चिकित्सक एक भी दिन जिला अस्पताल में मरीजों को देखने नहीं जा रहे हैं।
ऐसा एक या दो सप्ताह से नहीं, बल्कि कई महीनों से चल रहा है। देखने में आया है कि जहां सीएमएस संबद्ध होने और चिकित्सक के अस्पताल न आने का दावा कर रहे हैं, वहीं सीएमओ चिकित्सक के पक्ष में कूदते नजर आए। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि डॉ.राजेंद्र विश्वकर्मा का संबद्ध को खत्म कर दिया गया है। एक या दो दिन में सीएमएस के पास चिट्ठी पहुंच जाएगी।
संबद्ध है, चिकित्सक नहीं आते : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सीएमओ ऑफिस से डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा का तीन दिन के लिए जिला अस्पताल में संबद्ध है। लेकिन वो कोरोना की दूसरी लहर के समय से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। अभी भी उनका जिला अस्पताल में संबद्ध है। ईएनटी चिकित्सक रखने के लिए एडी मुरादाबाद को पत्र भेजा गया है। जो चिकित्सक तैनात नहीं है, उनके कक्ष के सामने जानकारी चस्पा कर दी गई है। ताकि मरीज परेशान न हों।
संबद्ध खत्म, सीएमएस के पास पहुंच जाएगी चिट्ठी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि पहले डॉ. राजेंद्र विश्वकर्मा का जिला अस्पताल के लिए सप्ताह में तीन दिन के लिए संबद्ध किया गया था। लेकिन दो दिन पहले उनका संबद्ध खत्म हो गया है। जिला अस्पताल में संबद्ध की वजह से यहां ऑफिस का काम प्रभावित हो रहा था। इसलिए संबद्ध को खत्म किया। सीएमएस के पास इसकी चिट्ठी पहुंच जाएगी।