मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि 30 मई को पीतमपुरा निवासी हर्ष महाजन नामक कारोबारी ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस से की थी। हर्ष ने बताया कि उनका करोल बाग में गारमेंट का कारोबार है। आरोपी ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का शूटर बताकर रंगदारी मांगी। रुपये न देने या पुलिस को खबर देने पर हर्ष को जान से मारने की धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत
एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा, करोल बाग थाने के एसआई विक्रम सिंह, हवलदार मोहम्मद दिलशाद की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस से जांच के दौरान पाया कि कॉल एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल एप के जरिये की गई थी। काफी पड़ताल के बाद पता चला कि कॉल मंडोली जेल के भीतर से की गई है।
अक्षय अंतिल के पास से बरामद सिमकार्ड मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में तैनात सिपाही ने जारी करवाया था। सिपाही ने बीएसएनएल और वोडाफोन कंपनी का सिम एक सीएनजी मैकेनिक के नाम पर जारी करवाए थे। पुलिस सिपाही से भी पूछताछ कर रही है।