फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनर किलिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस, जलती चिता से निकाला अधजला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 20 Jun 2023 05:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस पहुंची और जलती चिता से अधजला शव निकाला। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव कलीना में किशोरी की मौत के मामले में पुलिस को ऑनर किलिंग की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस हिंडन नदी के किनारे स्थित शमशान घाट पर पहुंची। यहां पर जलती चिता के दौरान गांव या परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिला। जिससे पुलिस को किशोरी की मौत के मामले में शक हो गया। तभी पुलिस ने जलती चिता से किशोरी का शव निकाला। हालांकि तब तक मृतका का शव आधा जल चुका था। पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।

विज्ञापन

 
गांव कलीना में ऑनर किलिंग के मामले में किशोरी की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद खिवाई चौकी पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी की। बताया कि मृतक के परिवार में कोई नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस सीधे शमशान स्थल पहुंची, जहां पर किशोरी की चिता जलती हुई मिली। लेकिन मौके पर कोई भी ग्रामीण शमशान स्थल पर नहीं मिला। जिससे पुलिस को घटना के बारे में शक हो गया। 

पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रीति (17) पुत्री सत्यवीर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है, जबकि पुलिस को ऑनर किलिंग की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवा व बारिश से मिली राहत, पढ़ें-अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र का कहना है कि ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह का कहना है कि जलती चिता से किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें