फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर गिरोह का पर्दाफाश: दबोचे गए गैंग के चार सदस्य, चोरी की पांच बाइक बरामद, मोबाइल भी मिला

Wed, 06 Dec 2023 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ पुलिस ने बुधवार को एक गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा गया और उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गंगानगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई पांच बाइक बरामद की। वहीं, एक चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


गंगानगर थाने पर बुधवार को सीओ सदर देहात और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ समय पहले गंगानगर सीएनजी पम्प रोड से दो बाइक चोरी की गई थी। जिसके बाद एसएसआई प्रीतम सिंह, एसआई भूपेंद्र कुमार और स्वाट टीम प्रभारी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन सर्विलांस के आधार पर अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने हाल ही में थाना लोहियानगर और लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पांच बाइक बरामद की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

दर्जी और पेंटर चलाते है गिरोह, ये हुए गिरफ्तार 
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी दीपक पुत्र बलजीत निवासी गांव खुलवाई, थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ है। वह नोएडा सेक्टर 62 स्थित खोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित डिस्कॉम कंपनी में सिलाई का काम करता है। उस पर लूट, चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अर्श पुत्र यूनुस व फरमान पुत्र खुर्शीद निवासी गांव रुकनपुर मोरना, थाना भावनपुर, मेरठ निवासी घरों में पेंटर का काम करते है। दोनों पर 4-4 मुकदमे दर्ज हैं। ये ही मिलकर पूरा गिरोह चला रहे थे। इनके अलावा एक अन्य आरोपी सालिक पुत्र समीर निवासी ग्राम पबला थाना इंचौली, मेरठ है। इस पर भी चार मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है
विज्ञापन

ये बरामद की गईं बाइकें
1. स्प्लेंडर बाइक - DL3SEH4114
2. स्पलेंडर प्लस बाइक -UP15ED6291 
3. टीवीएस राइडर बाइक - UP15EB7754
4. सुपर स्पलेंडर बाइक-UP15CB0937 
5. हीरो होण्डा स्प्लेंडर बाइक बिना नम्बर चैसिस नम्बर -  MBLHAW238PHC74782

यह भी पढ़ें: आमने-सामने: न्यूटिमा विवाद को लेकर अतुल प्रधान का अनशन जारी, IMA चिकित्सक बोले-हमें गुंडों का डर नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें