मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। आशीष पुत्र श्यामलाल घर पर ही परचून की दुकान करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वहीं, बुधवार को उसकी दुकान पर दूसरे संप्रदाय के दानिश और परवेज पुत्र आजाद आए और सामान खरीदने के बाद जाने लगे। वहीं, आशीष की मां सरोज ने सामान के पैसे मांगे तो दोनों भाइयों ने आशीष और उसकी मां के साथ गाली गलौज कर दी। इसी बीच परवेज के चाचा दिलशाद भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद तीनों ने आशीष और उसकी मां सरोज के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।