फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिन निकलते ही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, एक फरार

Sat, 16 Jul 2022 10:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिन निकलते ही पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं। इनके पास से पिस्टल तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
Badmash - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को बदमाशों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक पिस्टल 32बोर, 8 मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder & suicide: साथ जिए, साथ मरेंगे कहकर तमंचे से प्रेमिका पर दाग दीं चार गोलियां, एकसाथ जली दोनों की चिताएं

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जाग्रति विहार में शनिवार सुबह दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। इसमें एक बदमाश शरद गोस्वामी गैंग का बताया जा रहा है। जो थाना देहली गेट का वांटेंड भी है। वहीं एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हो गया जिसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में शरद गोस्वामी गैंग के दो बदमाश अरशद व शाहरुख गिरफ्तार हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश अरशद थाना देहली गेट से गैंगस्टर में वांटेड है। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया की फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई है तथा गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें