फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दरोगा बने चौकी इंचार्ज, चार को भेजा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दरोगा बने चौकी इंचार्ज, चार को भेजा थाने
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को सात दरोगाओं को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं, चार दरोगाओं को थाने भेजा है। लिसाड़ी गेट थाना के इंस्पेक्टर अपराध प्रतिभा सिंह को एएचटीयू की प्रभारी बनाया है। बुढ़ाना गेट चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा है।
विज्ञापन

एसएसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लाइन से दरोगा बिजेंद्र सिंह को मेडिकल थाने की जेल चुंगी चौकी का प्रभारी बनाया है। प्रजंत त्यागी को टीपीनगर थाने की मलियाना चौकी, झम्मन सिंह को थाना पल्लवपुरम की दुल्हेड़ा चौकी, रमाकांत को कोतवाली थाने की बनियापाड़ा चौकी, शीलेंद्र सिंह को बुढ़ाना गेट चौकी और सरधना थाने में तैनात वीरेंद्र सिंह को बिनौली रोड चौकी प्रभारी व गंगानगर थाने में तैनात सवित कुमार को रजपुरा चौकी इंचार्ज बनाया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक राजकुमार को सदर बाजार, सूरजपाल व विनोद कुमार को पल्लवपुरम और हरेंद्र पाल को रेलवे रोड थाने भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें