फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बसपा नेता हाजी याकूब और बेटों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, पुलिस ने तैयार की चार्जशीट

Sun, 17 Jul 2022 11:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस पूर्व मंत्रा हाजी याकूब कुरैशी और उसके बेटों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने चार्जशीट भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके पुत्र इमरान व फिरोज पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और पुत्रों समेत 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। सीओ किठौर अमित राय का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें लगी हैं। इन टीमों ने दिल्ली और राजस्थान में दबिश दी है।

विज्ञापन


एएसपी सदर बाजार चंद्रकांत मीणा के नेतृत्व में बुधवार को किठौर पुलिस ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 125 करोड़ की सराय बहलीम स्थित कोठी और खरखौदा के अलीपुर जिजमाना स्थित मीट फैक्टरी को कुर्क किया था। इसके बाद एसएसपी ने हाजी याकूब और उनके पुत्र इमरान और फिरोज की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। इसके  बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके पुत्रों पर मीट फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग करने का आरोप है। इस मामले में तीनों पिता-पुत्रों और हाजी याकूब की पत्नी संजीदा बेगम समेत 17 लोगों के खिलाफ खरखौदा थाने में केस दर्ज है। पुलिस और कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद हाजी याकूब और उनके दोनों पुत्र पेश नहीं हुए तो पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर हाजी याकूब की 125 करोड़ की संपत्ति को कुर्क की थी। पुलिस टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और राजस्थान के ठिकानों पर दबिश देनी पहुंची हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आखिर दबोचा गया पूर्व बसपा एमएलसी महमूद अली, नवी मुंबई से हुआ गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी सहारनपुर पुलिस

विज्ञापन

चार्ज शीट तैयार, अगले सप्ताह होगी दाखिल 
पुलिस ने मामले में चार्जशीट तैयार कर ली है। जिसे अगले सप्ताह तक कोर्ट में दाखिल किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद हाजी याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिर 14ए के तहत अवैध कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक

मीट प्रकरण निस्तारण पर 24 को सुनवाई
पुलिस की छापामारी के दौरान हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में पांच करोड़ का मीट बरामद हुआ था। बरामद मीट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक और फंगस लगा होने के कारण सील कर दिया गया था। अभी तक मीट का निस्तारण नहीं हो सका है। शनिवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद मीट निस्तारण पर अब 24 जुलाई को सुनवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें