मेरठ में मंगलवार को प्रीलिमिनरी इलेजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) की परीक्षा होने जा रही है। जिले में कुल 61 हजार 948 अभ्यर्थियों ने पीईटी की परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है। पहली पाली में 30974, दूसरी पाली में 30974 परीक्षा देंगे।
दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने के आधे घंटे पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को लगभग एक घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि एंट्री मिल सके। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि मेरठ में 59 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सीबीएसई स्कूलों के अलावा सरकारी स्कूलों और डिग्री कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए हर केंद्र पर परीक्षा कराई जाएगी। 59 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एडीएम सिटी नोडल अधिकारी हैं।
प्रशासन द्वारा पूरी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी। साथ ही पेपर खोलते वक्त वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रश्न पुस्तिका का पैकेट परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले खोला जाएगा इसकी भी वीडियोग्राफी होगी। प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
- पहली शिफ्ट- सुबह 10 से 12 बजे
लास्ट एंट्री टाइम- सुबह 9.30 तक
- दूसरी शिफ्ट- दोपहर 3 से 5 बजे
लास्ट एंट्री टाइम- दोपहर 2.30 तक