फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: राखी बांधने जा रही महिला और दो मासूम बच्चों की मौत, पति की हालत नाजुक

Mon, 23 Aug 2021 11:06 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। नजीबाबाद में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों सहित तीन की मौत हो गई। अभी बच्चों के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बिजनौर में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के किरतपुर में रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। रोडवेज बस की बाइक में टक्कर मारने से हादसा हुआ।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना बिजनौर शहर क्षेत्र के ग्राम स्वाहेड़ी निवासी महिपाल अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम मुससेपुर रक्षाबंधन के अवसर पर जा रहा था। जैसे ही नजीबाबाद रोड रामा पेपर मिल के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिपाल बाइक लेकर जमीन पर गिर गया और दोनों बच्चे व पत्नी सहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उनको नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने पत्नी नीतू (30) और पुत्री खुशी (3) को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक माह के मासूम ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं महिपाल को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई तो उनमें कोहराम मच गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रोडेवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें