फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मकान बिकाऊ' के पोस्टर लगाकर दी पलायन की चेतावनी, जानें- क्या है पूरा मामला

Mon, 24 Feb 2020 03:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में एक कॉलोनी के लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर पलायन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सरधना की रामनगर कॉलोनी के लोगों ने लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में सरधना थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में दूसरी कॉलोनी से अवैध रास्ता खोलने को लेकर काफी समय से कॉलोनॉइजर और कॉलोनी के लोगों के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर पलायन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


मोहल्ला रामनगर कॉलोनी के पीछे कुछ कॉलोनाइजरों ने कॉलोनी काट दी थी। उन्होंने इस कॉलोनी में आने के लिए रामनगर कॉलोनी में 20 फीट की जगह लेकर उससे रास्ता बना दिया। इसका रामनगर कॉलोनी के लोग विरोध कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि कॉलोनाइजर द्वारा जबरन दीवार गिरा दी गई। विरोध करने पर धमकी दी गई। समाधान न होने पर रविवार को कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर पलायन की चेतावनी देते हुए मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी: 100 परिवारों ने दी गांव छोड़ने की चेतावनी, चिपकाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ से हो चुकी है रिपोर्ट
इस मामले में दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। पुलिस ने एक पक्ष से मास्टर देवेंद्र पुत्र राजबीर की तहरीर पर कॉलोनाइजर पक्ष पर राजू सैनी, लोकेश, अनुराग, संजय समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि कॉलोनाइजर राजू सैनी पक्ष की तहरीर पर मृत्युंजय त्यागी, मास्टर देवेंद्र सिंह, राजकुमार, ललित समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें