गश्ती टीम पर हमला कर चुका है बाघ
कार्बेट रिजर्व की प्लेन रेंज में एक सप्ताह पूर्व ही बाघ ने गश्ती दल पर हमला कर दिया था। शाम के समय हुए इस हमले में एक वन रक्षक को बाघ खींचकर ले गया था और उसके शरीर का काफी हिस्सा खा लिया था। रात भर खोजबीन के बाद वन रक्षक का शव तड़के पांच बजे मिल सका था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कार्बेट रिजर्व में गश्ती दलों को समूह के रूप में जाने की सलाह दी थी। अन्य भी कई जगह बाघ दिखाई देने पर तलाशी अभियान चलाया था। वहीं, एक पखवाड़ा पूर्व भी पर्यटकों के वाहन के पीछे हाथी दौड़ लिया था, जिससे पर्यटक घबरा गए थे।
वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जंगल में गुलदार है। वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की है कि सड़क पर जंगली जानवर दिखाई देता है तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। अपनी ओर से कोई कदम ना उठाएं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/