फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल से भागा कोरोना मरीज रेलवे रोड पर मिला, बोला-मन नहीं लग रहा था, इसलिए निकल आया था

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल से भागा कोरोना मरीज रेलवे रोड पर मिला
विज्ञापन

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से रविवार शाम भागा सुरेंद्र (60) सोमवार सुबह मिल गया। वह रेलवे रोड पर जमुनिया बाग मोहल्ले की गली में घूम रहा था। पुलिस ने उसे मेडिकल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया। उसका कहना है कि अस्पताल में मन नहीं लग रहा था, इसलिए वहां से निकल आया था।
जब पुलिसकर्मी मरीज के पास पहुंचे तो उसने कहा कि मुझे पकड़ो मत, मुझे कोरोना है, मेडिकल से यहां आया था। सुरेंद्र ने बताया कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं लिफ्ट के जरिए मास्क लगाकर निकल गया। रविवार रात में ऐसे ही घूमता रहा। बाद में एक दुकान के बाहर सो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम और एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह भी पहुंच गए और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर मरीज को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
विज्ञापन

ये था मामला
जवाहर नगर निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र को कोरोना है। यह मेडिकल कॉलेज के कोविड आइसोलेशन में बेड नंबर 4 पर भर्ती था। रविवार शाम करीब 3:45 बजे मरीज मेडिकल कॉलेज से लापता हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
लिफ्ट से निकला, इसलिए फुटेज में नहीं दिखा
प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सुरेंद्र मानसिक तौर पर कमजोर है। लिफ्ट के जरिए कोविड आइसोलेशन वार्ड से निकला था। वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिस कारण यह फुटेज में नहीं आ सका। यह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था, वहां किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर डायल 112 गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों ने कोरोना संक्रमित सुरेंद्र को तलाशा है। पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें