फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की मौत, 28 नए मरीजे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों की मौत, 28 नए मरीजे मिले
विज्ञापन

सरधना/मवाना। देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित की संख्या घट रही है। इसके बावजूद कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को भामौरी और जानीखुर्द में एक-एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। वहीं सरधना, मवाना, दौराला और हस्तिनापुर में कुल 28 नए मरीज मिले।
भामौरी निवासी निवासी 45 वर्षीय मामचंद पुत्र टीका दिल्ली में एक प्राईवेट कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पूर्व बीमार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भामौरी गांव में कोरोना से यह पहली मौत है। प्रधान दिनेश सिंह ने बताया कि मामचंद दिल्ली में संक्रमित हुआ था। वह कोरोना संक्रमित होने के बाद से गांव नहीं आया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने मामचंद की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं जानीखुर्द में सोमवार को कोरोना संक्रमित युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक का छह दिन से उपचार चल रहा था। जानीखुर्द निवासी बंटी (38) ने बीमार होने पर एक सप्ताह पूर्व कोरोना की जांच कराई थी। उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान सोमवार सुबह बंटी की मौत हो गई। कोरोना नियमों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात में 352 लोगों के सैंपल लिए गए। दो लोग पॉजिटिव मिले। वहीं आरटीपीसीआर जांच में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। क्षेत्र में टीकाकरण अभियान भी तेज किया गया है। अटेरना में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। वहीं मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सोमवार को नैडू से एक, मवाना से एक, पिलौना से एक तथा मोहल्ला मुन्नालाल से एक पॉजिटिव मिला। 225 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। 75 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में 603 लोगों के एंटीजन जांच हुई। छह लोग पॉजिटिव मिले। 301 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की वजह से सीएचसी पर दो मरीज रविवार को भर्ती हुए थे। उनकी हालत में सुधार है। सोमवार को भी एक मरीज भर्ती किया गया है। वहीं दौराला ब्लॉक में 250 लोगों की जांच की गई। एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। देरशाम आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 13 लोग संक्रमित आए। सभी को होम क्वारंटीन किया गया। सोमवार को 742 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सभी की हालत सामान्य रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें