फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : अर्जुन अवार्डी बनेंगी पारुल चौधरी, इकलौता गांव में मनाया जश्न, पिता ने बांटी मिठाई

Thu, 21 Dec 2023 11:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पारुल चौधरी को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। वहीं, खुशी में पिता ने गांव में मिठाई बांटी।
विज्ञापन
एथलीट पारुल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली एथलीट स्वर्ण पदक विजेता पारुल चौधरी को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। नौ जनवरी को राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान मिलेगा। बुधवार को इसकी घोषणा हुई, जिसके बाद पारुल के गांव इकलौता में भी जश्न मनाया गया।

पारुल चौधरी ने एशियन खेलों में स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त कर मेरठ सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। फिलहाल पारुल भी ओलंपिक की तैयारी को लेकर इंडिया कैंप कर रही हैं। अवार्ड दिए जाने की तारीख घोषित होने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल रहा। उनके पिता किशनपाल सिंह ने गांव में मिठाई बांटी।

विज्ञापन

किशनपाल सिंह ने कहा कि बेटी ने गांव के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। कभी पगडंड़ियों पर दौड़कर वह तैयारी करती थीं, आज पारुल ने दूसरे खिलाड़ियों और लड़कियों के लिए आगे का मार्ग तैयार किया है। वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई हैं।

पिता ने बताया कि उन्होंने शुरुआती दिनों में पहले कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। 2010 में उन्होंने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। उनके अवार्ड की तिथि घोषित होने पर उनके कोच गौरव त्यागी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पारुल की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

पदक और पारुल
पारुल ने वर्ष 2018 में बैंकाक में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 2023 में चीन में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक प्राप्त किया। अब उनके पिता, कोच और सभी देशवासियों को उनसे ओलंपिक में पदक की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन

खिलाड़ियों में होगा नई ऊर्जा का संचार
यूपी एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव देवेश दुबे ने भी पारुल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पारुल के इस सम्मान से अन्य खलाड़ियों को भी ऊर्जा मिलेगी और पदकों की संख्या भी बढ़ेगी। खिलाड़ियों ने नई ऊर्जा का संचार होगा। सम्मान मिलने के बाद सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वह अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारी करेंगे।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें