मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में भाई के साथ दुकान से सामान लेने निकली छह साल की मासूम को दरिंदा उठा ले गया। सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। खून में लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची के भाई ने बताया कि उसे आरोपी नौशाद ने दुकान पर भेज दिया था, इसके बाद वह बहन को साथ ले गया। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों ने बताया कि छह वर्षीय बच्ची मंगलवार शाम छह बजे अपने सात वर्षीय भाई के साथ दुकान पर खाने की चीज लेने गई थी। रास्ते में उनको 30 वर्षीय नौशाद मिल गया। नौशाद ने बच्ची के भाई को 20 रुपये देकर दूसरी ओर भेज दिया और बच्चों को मुंह भींचकर एक प्लॉट में ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया।