मेरठ के इकलौता गांव की रहने वाली एथलीट स्वर्ण पदक विजेता पारुल चौधरी को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। नौ जनवरी को राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान मिलेगा। बुधवार को इसकी घोषणा हुई, जिसके बाद पारुल के गांव इकलौता में भी जश्न मनाया गया।
पारुल चौधरी ने एशियन खेलों में स्वर्ण पदक और रजत पदक प्राप्त कर मेरठ सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। फिलहाल पारुल भी ओलंपिक की तैयारी को लेकर इंडिया कैंप कर रही हैं। अवार्ड दिए जाने की तारीख घोषित होने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल रहा। उनके पिता किशनपाल सिंह ने गांव में मिठाई बांटी।
पदक और पारुल
पारुल ने वर्ष 2018 में बैंकाक में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 2023 में चीन में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने कमाल कर दिया। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक प्राप्त किया। अब उनके पिता, कोच और सभी देशवासियों को उनसे ओलंपिक में पदक की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन