फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का नाम रोशन: पारुल और नितिन ने झटका स्वर्ण पदक, शानदार रहा दोनों का प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के खिलाड़ियों ने फिर से जिले का नाम रोशन किया है। पारुल चौधरी और नितिन स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
पारुल चौधरी और नितिन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में आयोजित 61वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022 में मेरठ के इकलौता गांव निवासी धाविका पारुल चौधरी ने पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। पारुल ने यह दूरी 16ः24ः90 मिनट में पूरी की। पारुल का सर्वोत्तम समय 15:36.03 मिनट रहा है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 19 अक्तूबर को पारुल तीन हजार मीटर स्टेपल चेज में प्रतभाग करेंगी।

विज्ञापन


जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव अनु कुमार, भारतीय रेलवे टीम के मैनेजर अनु कुमार ने पारुल को बधाई दी। वहीं सैफई में आयोजित द्वितीय उत्तर प्रदेश अंडर-23 राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन कंकरखेड़ा निवासी नितिन ने 46.80 सेकेंड के साथ में अपना सर्वोत्तम समय निकालते हुए स्वर्ण पदक झटका। जिला संघ ने उनके कोच विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना को बधाई दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें