ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पपीत बढ़ला को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने तीन बच्चों को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
वहीं पुलिस को आशंका थी कि गुरुवार को वह कोर्ट आ सकता है। इसको लेकर तैयारी की गई थी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना था कि शुक्रवार को पपीत कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।
होटल से फरार हुआ था बद्दो
28 मार्च, 2019 को बद्दो पुलिस कस्टडी से दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से फरार हुआ था। बद्दो का बेटा सिकंदर भी साथ था। मामले में पुलिस ने होटल मालिक मुकेश गुप्ता, अनिल छाबड़ा, सोनू सहगल, लल्लू मककड़, एतेहशाम, भानू प्रताप सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोग जेल भेजे थे। पुलिस ने अब फिर इन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/