फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2023: मेरठ के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी, फातिमा-रिया ने जीते तीन गोल्ड मेडल

Tue, 12 Dec 2023 08:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Khelo India Para National Games 2023 : पैरा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में मेरठ के खिलाड़ी छाए हुए हैं। मेरठ के खिलाडियों ने मंगलवार को पांच पदक झटके, जिसमें से तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक रहा।
विज्ञापन
मेरठ के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पहली बार हो रहे पैरा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में मेरठ के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी हैं। मंगलवार को भी मेरठ के खिलाडियों ने पांच पदक झटके, जिसमें से तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक रहा। मेरठ की फातिमा ने जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में गोल्ड जीता।

विज्ञापन


उन्होंने 15 मीटर जेवलिन और 18 मीटर डिस्कस थ्रो में दूरी प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की ही रिया ने शॉटपुट में गोल्ड जीता। उन्होंने शॉटपुट में 8.56 मीटर दूरी तय कर गोल्ड जीता। दीपा ने भी शॉटपुट में एफ 32 कैटेगरी में 6.39 मीटर दूरी तय कर सिल्वर मेडल जीता।

यह भी पढ़ें: Meerut: घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, अफसरों में मचा हड़कंप, ब्राह्मण और गुर्जर समाज में हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पैरा एथलीट रवि ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने एसियन्स गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले नारायण ठाकुर को पछाड़ा। रवि ने 200 मीटर दौड़ 30 सेकेंड में पूरी की। इस उपलब्धि पर उनके कोच गौरव त्यागी ने सभी खिलाडियों को बधाई दी। सभी खिलाड़ियों ने उनसे ही प्रशिक्षण लेकर ये उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

इन खेलों में अब तक मेरठ के खिलाड़ी आठ पदक प्राप्त कर चुके हैं। सोमवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम की ही प्रीतिपाल ने 100 और 200 मीटर दौड़ में गोल्ड जीता था। अनुभव ने भी दौड़ में सिल्वर जीता था। कोच गौरव त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें