फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: मेरठ STF ने रिसॉर्ट मालिक को किया गिरफ्तार, एक हजार अभ्यर्थियों को पहले पढ़ाया गया था पेपर

Fri, 22 Mar 2024 10:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती मामले में मेरठ एसटीएफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। गुरुवार देर रात गुरुग्राम से रिसॉर्ट मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि रिसॉट में एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का पेपर पहले ही पढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रिसॉर्ट का मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ मेरठ ने यूपी पेपर लीक मामले में गुरुग्राम से रिसॉर्ट मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इसी व्यक्ति के रिसॉर्ट में एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर पढ़वाया गया था। एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नेचर वैली रिजॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को देर रात मेरठ एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले मामले में मेरठ एसटीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी रिमांड भी मंजूर हो गई है। एसटीएफ की मेरठ इकाई के एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार पांच आरोपियों का रिमांड मिला है, उनमें टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मिर्जापुर के शिवम गिरि, भदोही निवासी रोहित पांडेय, प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला, बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल और मोनू को 10 दिन के लिए रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट से पांच दिन का रिमांड स्वीकार किया गया है।

बताया गया कि पांचों आरोपियों को गाड़ी से सुरक्षा में अहमदाबाद ले जाया जाएगा। किस तरह से पेपर लीक किया गया, इसका क्राइम सीन दोहराने के समय वीडियोग्राफी की जाएगी।

इसके अलावा गुरुग्राम के रिजॉर्ट में एक हजार के करीब अभ्यर्थियों को पेपर लीक कराया गया था, उसका भी दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा थाने में दर्ज रिपोर्ट में जेल गए आरोपियों की संपत्ति भी खंगाली जा रही है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।

आरोपियों का दूसरे राज्यों के लोगों से कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। माना जा रहा है कि आरोपी दूसरे राज्यों में भी पहले कई परीक्षाओं के पेपर लीक करा चुके हैं। एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं ताकि उन्हें जल्द जमानत न मिल सके।

विज्ञापन

ये है मामला
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की दो पाली की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। जांच के बाद खुलासा हुआ कि अहमदाबाद स्थित टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी से पांच और आठ मार्च को पेपर लीक हुआ था। एसटीएफ इस मामले में 15 मुकदमे दर्ज कराकर 54 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। गिरोह के मुख्य आरोपी रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा अभी फरार चल रहे हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम से रिसॉर्ट मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें