फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: यूपी बोर्ड के स्कूलों में दूसरी पाली का विरोध, काली पट्टी बांधकर पढ़ाई करा रहे हैं शिक्षक

Wed, 18 Aug 2021 05:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

परतापुर के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कालेज में मंगलवार सुबह कक्षा 9 से 12 वीं तक के कालेज परिसर मे 60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पहुंचे, वहीं शिक्षकों ने साढे़ आठ घंटे ड्यूटी के विरोध में अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया।
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर पढ़ाई करा रहे हैं शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में यूपी बोर्ड के स्कूल खुलने का बुधवार को तीसरा दिन था, लेकिन अभी भी काफी कम संख्या में विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं। दूसरी पाली में तो कई विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा। दूसरी तरफ, दोनों पालियों में विद्यालय खोले जाने से नाराज शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद शर्मा ने बताया कि जसवंत मिल्स इंटर कॉलेज मलियाना में पहली पाली में 40 तो दूसरी पाली में 15 विद्यार्थी पहुंचे।कृषि इंटर कॉलेज जयसिंहपुर में पहली पाली में 30 और दूसरी पाली में शून्य, केवी इंटर कॉलेज महलवाला में पहली पाली में 24 और दूसरी पाली में शून्य, चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल सरधना में पहली पाली में आठ और दूसरी में कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा। जनता इंटर कॉलेज शाहपुर जदीद में पहली पाली में 24 और दूसरी पाली में कोई विद्यार्थी नहीं पहुंचा। इसके अलावा कई विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 

बीएसए कार्यालय पर देंगे धरना
परतापुर के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कालेज में मंगलवार सुबह कक्षा 9 से 12 वीं तक के कालेज परिसर मे 60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पहुंचे, वहीं शिक्षकों ने साढे़ आठ घंटे ड्यूटी के विरोध में अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर बच्चों को पढ़ाया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे, लेकिन 25 अगस्त को बीएसए कार्यालय पर बड़ी संख्या में शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के स्कूलों में दूसरे दिन बढ़ी छात्रों की संख्या
मेरठ जिले के स्कूलों में बुधवार को तीसरे दिन कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या पहले दिन से अधिक रही। कई स्कूलों में 60 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पहुंचे। ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। एक सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक सभी छात्रों के लिए स्कूल खोले जाने पर ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। 

प्रदेश सरकार ने 23 सितंबर से कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल भी खोलने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर सभी बोर्ड के स्कूलों ने कक्षा छह से आठ तक कक्षाएं चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। सीबीएसई में कक्षा नौ से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए जो शेड्यूल बनाया गया है उसी में कक्षा छह से आठ तक का शेड्यूल बनाया जाएगा। 

प्रधानाचार्यों का कहना है कि स्कूल खुलने से छात्र-छात्राएं और अभिभावक उत्साहित हैं। इसी के चलते जहां पहले दिन 50 फीसदी उपस्थिति थी, वहीं दूसरे दिन बुधवार को 60 फीसदी से अधिक उपस्थिति रही।

बहुत से अभिभावकों की तरफ से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था शुरू कराने की मांग की जा रही है लेकिन स्कूलों का कहना है कि जब तक सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल नहीं खुल जाते हैं तब तक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था शुरू कर पाना मुमकिन नहीं है। एक सितंबर से कक्षा एक से कक्षाएं शुरू होने के बाद बड़े रूट पर कुछ स्कूल बसें चला सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें