फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: बागपत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची कुख्यात सुनील राठी की पत्नी

Sat, 22 Apr 2023 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रदेश माफिया सूची में शामिली कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन करने के लिए पहुंची। हालांकि वह बिना नामांकन के ही वापस लौट गईं लेकिन उन्होंने पीठासीन अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची। हालांकि इस दौरान पीठासीन अधिकारी कक्ष से उठकर चले गए। वहीं दीपाली के  अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनके आने की खबर सुनते ही पीठासीन अधिकारी जानबूझकर सीट छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन


बागपत में कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपाली टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन करने के लिए पहुंची थीं। हालांकि वह नामांकन नहीं कर सकी और वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि पीठासीन अधिकारी उठकर चले गए जिस कारण उनका नामांकन नहीं हो सका। 

यह भी पढ़ें: Meerut:  शाही ईदगाह में शहरकाजी बोले- हमारे बुजुर्गों ने भाईचारे के लिए कुर्बानी दी, आज माहौल अच्छा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुनील राठी की पत्नी दिपाली ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी जान बूझकर सीट से उठकर चले गए। तकरीबन दो घंटे तक इतजार करने के बाद दिपाली बिना नामांकन किए ही वापस लौट गईं। बता दें कि कुख्यात सुनील राठी प्रदेश माफिया सूची में शामिल है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें