फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शाही ईदगाह में शहरकाजी बोले- हमारे बुजुर्गों ने भाईचारे के लिए कुर्बानी दी, आज माहौल अच्छा नहीं

Sat, 22 Apr 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ईद-उल-फितर की नमाज से पहले शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने तकरीर में देश के हालात को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश में हालात काफी अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन
ईद की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शाही ईदगाह में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज से पहले शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने तकरीर में देश के हालात को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने देश के भाईचारे के लिए अपनी कुर्बानी दी और मुल्क को आजाद कराया। लेकिन आज देश में माहौल अच्छा नहीं है। कुछ लोग देश में भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन


शहरकाजी ने कहा हमारे बुजुर्गों ने जो रास्ता दिखाया उस पर चलें। आज देश में कानून हाथ में लिया जा रहा है। जो फैसले अदालत में होने चाहिए, वो पुलिस और सरकार कर रहीं हैं। ये गलत है, अदालत के फैसले अपने हाथों में न लें। देश के माहौल को अच्छा बनाने के लिए हम सभी को साथ मिलकर चलना होगा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ईद पर मस्जिदों-ईदगाहों में अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा चाक-चौबंद
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा दूसरों के सामने हाथ फैलाना इस्लाम को तौहीन है। इसलिए हाथ फैलाने वाले नहीं देने वाले बनें। शिक्षित बनें और अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी दें। शहरकाजी ने देश में अमन और भाईचारा कायम रखने के लिए दुआ कराई। 
विज्ञापन


शाही ईदगाह में उमड़ी अकीदतमंदों की भारी भीड़
शाही जामा मस्जिद में शनिवार को भारी संख्या में अकीदतमंदो नमाज अदा की। सुबह 7:45 बजे नमाज होनी थी, लेकिन सुबह 7 बजे ही शाही ईदगाह का परिसर भर गया। सड़कों पर नमाज अदा न करने के निर्देश के बाद सभी नमाजी शाही ईदगाह में ही प्रवेश करते चले गए। जिससे कई लोगों ने नमाज अदा नहीं की।  हालंकि ज्यादा भीड़ बढ़ी तो लोगों ने शाही ईदगाह के बाहर शफ बिछा ली और नमाज अदा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें