फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंचौली में नवविवाहिता की हत्या, पति पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंचौली में नवविवाहिता की हत्या, पति पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

इंचौली। इंचौली में सोमवार रात एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन

आडकोल गांव निवासी शोएब ने बताया कि करीब चार माह पूर्व उसकी बहन फरहाना (20) की शादी सैनी गांव निवासी रहमान से हुई थी। रहमान ऑटो चालक है और इंचौली में हाजी जलाल के मकान में किराए पर रहता है। आरोप है कि रहमान दहेज की मांग के लिए आएदिन फरहाना के साथ मारपीट करता था। सोमवार को फिर फरहाना के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर उसका गला दबा दिया और फंदे पर लटका दिया। विवाहिता की हत्या की सूचना पर इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद मायके वालों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रहमान पुत्र बंदे के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। एसओ श्यौपाल सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें